Media Press Release

आध्यात्मिक यात्रा पर नीमच पहुंचा 52 सदस्यीय विदेशी दल

Written by Divine Connection | Sep 28, 2024 10:51:10 AM

नीमच | आध्यात्मिक यात्रा पर रविवार को अमेरिका और यूरोपियन का 52 सदस्यीय दल नीमच पहुंचा। आध्यात्मिक गुरु महेंद्र कुमार त्रिवेदी के सानिध्य में दल 8 से 20 अप्रैल तक देश की सांस्कृतिक और धार्मिक संस्कृति को नजदीक से जानने के लिए भ्रमण कर रहा है। दल में शामिल त्रिवेदी ग्लोबल इंक अमेरिका कंपनी की सीईओ एलिस ब्रैंटन ने बताया दल में 34 महिला सदस्य भी शामिल हैं। नीमच आने का उद्देश्य गुरु गोपाल नायक से मुलाकात करना था। नायक 7 वर्षों से विश्व के कई देशों में नागरिकों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके जीवन को खुशियों से भर रहे हैं। दल शाम उदयपुर के लिए रवाना हुआ। सीईओ एलिस ने बताया सोमवार सुबह 11 बजे दल के सदस्य पुनः नीमच आएंगे और गुरुजी नायक के निवास पर हवन में शामिल होंगे।