Media Press Release

त्रिवेदी इफेक्ट - गुरुजी महेंद्र त्रिवेदी कैसे अध्यात्म और साइंस के गठबंधन से बदल रहे हैं लोगों की जिंदगी

Written by Divine Connection | Sep 25, 2024 6:50:30 PM

कौन हैं महेंद्र कुमार त्रिवेदी - उनके शिष्य उन्हें प्यार से गुरुजी कहते हैं। महेंद्र कुमार त्रिवेदी अध्यात्म जगत में एक जाना माना नाम हैं। वह काफी वर्षों से क्वालिटी ऑफ लाइफ को और बेहतर बनाने के मिशन पर हैं। उनके शिष्य मानते हैं कि उनके अंदर कई आध्यात्मिक शक्तियां हैं जिनके जरिए वो ना सिर्फ मनुष्य बल्कि पेड़-पौधों, जानवरों और सूक्ष्म जीवों का जीवन भी बदल रहे हैं। इसके लिए वह अपनी चेतना की शक्ति का उपयोग करते हैं।

महेंद्र कुमार त्रिवेदी जिन्हें लोग गुरुजी के नाम से जानते हैं एक ऐसे मिशन पर हैं जहां वह अध्यात्म को साइंस के चश्मे से देखते हैं। वो अपनी दिव्य शक्तियों और आध्यात्मिक गिफ्ट के जरिए लोगों की जिंदगी बदलना चाहते हैं। इसके लिए गुरुजी ने विश्व के कई वैज्ञानिकों और अनुसंधानों के साथ खुद को जोड़ा है। उनके निर्देशन में 6,000 से अधिक वैज्ञानिक अध्ययन हुए। इन प्रयोगों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत वैज्ञानिक रिसर्च मॉडल का उपयोग किया गया है। इसके जो भी परिणाम सामने आए वो अभी तक वैज्ञानिक पत्रिकाओं में 660 से अधिक आर्टिकल्स के रूप में प्रकाशित भी हुए हैं।

त्रिवेदी इफेक्ट

ऐसा दावा है कि दुनियाभर में 300,000 से अधिक लोग गुरुजी के दिव्य आशीर्वाद से लाभान्वित हुए हैं, जिसे त्रिवेदी प्रभाव या त्रिवेदी इफेक्ट भी नाम दिया गया है। लोगों ने अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक हेल्थ में सुधार देखा है। उनके शिष्य बताते हैं कि गुरुजी त्रिवेदी के दिव्य आशीर्वाद के माध्यम से आध्यात्मिक साधकों ने अपने आंतरिक स्व से जुड़ाव का अनुभव किया, अंतर्ज्ञान, ज्ञान जागृत किया और चेतना के स्तर को बढ़ाया।

त्रिवेदी इफ़ेक्ट एक असाधारण, अभूतपूर्व और साक्ष्य-आधारित घटना है जो केवल मनुष्यों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सेलुलर स्तर पर जानवरों, सूक्ष्म जीवों, पौधों और पेड़ों जैसे सभी जीवित जीवों को बदल सकती है।

डिस्क्लेमर - यह समस्त जानकारी इंटरनेट पर मौजूद सूचनाओं पर आधारित है। स्पीकिंग ट्री इसमें से किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है।